कोडरमा, अक्टूबर 30 -- Kodarma News: हिन्दुस्तान फॉलोअप सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए पुख्ता व्यवस्था नहीं होने से लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आग लगने की स्थिति में तत्काल बचाव के लिए न तो पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं और न ही अग्निशमन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था है। ऐसे में किसी बड़ी घटना के दौरान जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। हाल ही में उत्क्रमित मध्य विद्यालय समलडीह में गैस सिलेंडर में लीकेज से लगी आग ने इस समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

विद्यालय में गैस रिसाव से लगी आग मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान लगी थी आग बीते बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय समलडीह में मध्याह्न भोजन बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई थी। आग लगते ही विद्यालय मे...