Kodarma News: सतगावां में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर, रिम्स रेफर
कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल बासोडीह के समीप तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान टेहरो गांव निवासी रामलाल चौधरी के रूप में हुई है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया है। घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें होश नहीं आया है। इधर, घायल की पत्नी सावित्री देवी ने सतगावां थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार, गत बुधवार को रामलाल चौधरी किसी जरूरी काम से बासोडीह बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मिडिल स्कूल बासोडीह के समीप सड़क पार करते समय एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गए। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.