Kodarma News: सतगावां के विभिन्न बूथों पर मतदाताओं को दी गई जानकारी
कोडरमा, अक्टूबर 10 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से विभिन्न मतदान केंद्रों पर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को पूरा करने और मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करने की पहल की गई। इस दौरान संबंधित बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहे और मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा मतदाता सूची से संबंधित कार्यों की जानकारी दी गई। बूथ संख्या 36 पर बीएलओ विजय कुमार ने उपस्थित होकर मतदाताओं को एसआईआर से जुड़ी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.