कोडरमा, जुलाई 5 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के सांगठनिक निर्देशानुसार रविवार को सतगावां प्रखंड के सतगावां एवं बासोडीह मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठकों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाना था। सिहास गांव में आयोजित सतगावां मंडल की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ने की, जबकि संचालन महामंत्री प्रदीप यादव ने किया। वहीं बासोडीह मंडल की बैठक नंदूडीह में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेश यादव ने की तथा संचालन सुबोध सिन्हा ने किया।दोनों बैठकों में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री सह सतगावां मंडल प्रभारी विजय यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर पर होती है...