Kodarma News: सतगावां उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सफाईकर्मी की मौत, परिजन बोले- आर्थिक संकट से जूझ रहा था
कोडरमा, सितम्बर 28 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के राजाबर पंचायत अंतर्गत ठेसवा गांव स्थित झोंका नदी के समीप रविवार की देर शाम एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान ठेसवा निवासी द्वारिक रविदास के 25 वर्षीय पुत्र श्रवण रविदास के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार श्रवण स्थानीय उप स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। बताया जाता है कि रविवार की देर शाम ग्रामीणों की नजर नदी किनारे पड़े श्रवण पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसकी पहचान हुई। ग्रामीण उसे आनन-फानन में उठाकर घर ले गये। स्थानीय लोगों के अनुसार नदी के पास से घर लाये जाने के दौरान उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन घर पहुंचते ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.