Kodarma News: सड़क हादसे में कांको का युवक गंभीर, ट्रक की चपेट में आने से पैर कुचला
कोडरमा, जुलाई 11 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड के कांको निवासी 37 वर्षीय गौतम कुमार भारती सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बरही थाना क्षेत्र के बरसोत पंचमाधो के पास हुआ, जहां किसी ट्रक की चपेट में आने से उनका एक पैर बुरी तरह कुचल गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गौतम कुमार भारती (पिता स्व. वासुरी भारती) अपने एक साथी के साथ बरही-बरसोत क्षेत्र में काम करने गए थे। काम समाप्त कर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें बरही अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनका इलाज जारी है। समाचार लिखे जाने तक चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में चिंता का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.