कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा-कोवाड़ मुख्य मार्ग पर पिपचो राणा मोहल्ला के समीप नाली निर्माण में अनियमितता बरतने, अधूरा छोड़ने और सड़क से ऊंचा बनाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली सड़क से ऊंची होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। वहीं, सड़क की चौड़ाई कम हो जाने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से नाली हटाने की मांग की है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता दशरथ पासवान ने प्रखंड प्रशासन एवं जिला प्रशासन से अविलंब संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। कहा कि नाली निर्माण में बरती गई कथित अनियमितता और सड़क की कम चौड़ाई के कारण लोगों की जान खतरे में है। प्रशासन को जल्द कार्रवाई कर नाली की समस्या दूर ...