Kodarma News: सड़क सुरक्षा राहवीर सागर गिरि राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए नामित
कोडरमा, सितम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी के रांची-पटना रोड पर हमेशा दुर्घटना होती रहती है। मगर परिवहन विभाग की ओर से आजतक इस मामले में कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। आए दिन लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं, मगर यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा परिवहन विभाग ने भगवान भरोसे छोड़ रखा है। ऐसे में कोडरमा घाटी में होटल चलाने वाले सागर कुमार गिरि घायलों के मदद के लिए देवदूत साबित हो रहें हैं। कोडरमा घाटी में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों की मदद करने और उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सागर कुमार गिरि को सड़क सुरक्षा राहवीर के राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। जिला परिवहन विभाग ने संयुक्त परिवहन आयुक्त, सड़क सुरक्षा को पत्र भेजकर सागर कुमार ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.