Kodarma News: सड़क पर मवेशी बांधने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन, हटाने का निर्देश
कोडरमा, सितम्बर 21 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के समलडीह पंचायत के नरायडीह गांव में सड़क पर मवेशी बांधने का मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ सह अंचल अधिकारी मनोज कुमार रवि ने ग्रामीणों और पशुपालकों को सड़क से अविलंब मवेशियों को हटाने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने कहा कि सड़क पर मवेशी बांधने से आवागमन प्रभावित होता है। साथ ही सड़क पर मवेशियों के बैठे रहने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने नरायडीह के अलावा प्रखंड के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर सड़क किनारे बांधे गए मवेशियों को भी तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देश के बावजूद सड़क से मवेशी नहीं हटाए गए तो संबंधित पशुपालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.