Kodarma News: सड़क पर जलजमाव, घरों में घुस रहा बारिश का पानी
कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नावाडीह पंचायत के वार्ड नंबर सात में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर लंबे समय तक पानी जमा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, कई घरों में भी बारिश का पानी प्रवेश कर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वार्ड नंबर सात निवासी गंगा कुमारी ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। सावन के पवित्र महीने में भी ग्रामीणों को इसी गंदे पानी से होकर पूजा करने के लिए जाना पड़ रहा है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बनी हुई है।ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय मुखिया की ओर से भी अब तक कोई ठोस पहल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.