कोडरमा, अक्टूबर 7 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने मंगलवार को डोमचांच, नवलशाही एवं मरकच्चो थाना क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण किया। एसपी ने संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के साथ पंडालों और आसपास के इलाकों में नियमित पुलिस गश्ती कराने का निर्देश दिया। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि या विधि-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।इ...