Kodarma News: संदेहास्पद स्थिति में बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कोडरमा, अगस्त 31 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डंडाडीह निवासी 60 वर्षीय नुकुल सिंह की सोमवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नुकुल सिंह ने कथित तौर पर जहर खा लिया है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी विकास कुमार के निर्देश पर एसआई शमसुद्दीन खान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, परिजनों का कहना है कि नुकुल सिंह की तबीयत खराब थी। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.