Kodarma News: संजय बने डोमचांच बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष
कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: डोमचांच। कोडरमा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को डोमचांच में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मालती चंद्रा ने की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के ट्रेजरर राजीव कुमार वर्मा मौजूद थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जगन्नाथ राव व कोडरमा जिला ओलंपिक संघ के सचिव अशोक वर्णवाल उपस्थित थे। बैठक के दौरान कोडरमा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संजय कुमार को अध्यक्ष, सुनील राणा को महासचिव व मालती चंद्रा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं दीपक कुमार को संयुक्त सचिव व प्रकाश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि जिले में बॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसोसिएशन का गठन म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.