Kodarma News: श्री परमहंस बाबा का 66वां समाधि पर्व आज से, जुटेंगे देशभर के अनुयायी
कोडरमा, अक्टूबर 30 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि श्री परमहंस बाबा का 66वां समाधि पर्व 30 अक्टूबर से शुरू होगा। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्री परमहंस बाबा समाधि स्थल और धर्मशाला में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परिसर में रंग-रोगन और साज-सज्जा का काम तेजी से किया जा रहा है। आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा दूसरे राज्यों से भी हजारों भक्तों के पहुंचने की संभावना है।
समाधि पर्व का तीन दिवसीय कार्यक्रम समाधि पर्व के पहले दिन 30 अक्टूबर को महाआरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। 31 अक्टूबर को बाबा की समाधि पर चादरपोशी की जाएगी। इस दौरान भंडारा और लंगर भी लगाया जाएगा। वहीं, एक नवंबर को खिचड़ी प्रसाद महालंगर के साथ तीन दिवसीय समाधि पर्व का समापन होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
समाधि पर्व की परंपरा 1961...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.