Kodarma News: श्री चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष बने नरेश प्रसाद बख्शी
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि । श्री चित्रगुप्त पूजा समिति की बैठक पूजा स्थल पर मोहन प्रसाद अम्बष्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन पंकज कुमार अम्बष्ट ने किया। इस दौरान पिछले वर्ष के पूजा आयोजन का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। साथ ही वर्ष 2026 में चित्रगुप्त पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पूजा के सफल आयोजन के लिए नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें नरेश प्रसाद बख्शी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। गठित कमेटी में सुधीर प्रसाद वर्मा, अखिल कुमार सिन्हा और डॉ विनय कुमार सिन्हा को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, पंकज कुमार अम्बष्ट और उदय शंकर बख्शी को सचिव तथा विवेक कुमार बख्शी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- Dumka News: चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर अखिल भारतीय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.