Kodarma News: श्रावणी मेला: कोडरमा स्टेशन पर कांवरियों के लिए विशेष सहायता बूथ, अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू
कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालु कांवरियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कोडरमा स्टेशन पर विशेष सुविधा शुरू की गई। मालूम हो कि आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने कोडरमा स्टेशन पर कांवरियों को कोई सुविधा नहीं रहने का मामला प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद रेलवे ने विशेष सुविधा शुरू की है। कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भी श्रद्धालु कांवरियों के लिए विशेष सहायता बूथ स्थापित किया गया है। इसके अलावा टिकट लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए एक अतिरिक्त टिकट काउंटर भी शुरू किया गया है। रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि मेला अवधि के दौरान विभिन्न स्टेशनों पर सहायता, मार्गदर्शन, नियमित उद्घोषणा और यात्री सुविधाओं की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.