Kodarma News: श्याम शरण में आजा रे का 55 वां मासिक अरदास महोत्सव झूमे श्याम भक्त
कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । धार्मिक संस्था श्याम शरण में आजा रे के तत्वावधान में आयोजित 55वां मासिक अरदास महोत्सव भव्य भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने भाग लिया। भजन गायकों की सुमधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते रहे। पूरा आयोजन स्थल बाबा श्याम के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम का भव्य एवं आकर्षक दरबार सजाया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना विजय पांडेय ने कराई, जिसमें यजमान चंदा- रितेश दुग्गड़ शामिल हुए। भजन संध्या की शुरुआत परंपरानुसार गणेश वंदना से हुई। इसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.