Kodarma News: श्याम शरण में आजा रे का भक्तिभाव के साथ मना 52वां मासिक अरदास महोत्सव
कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्याम शरण में आजा रे द्वारा आयोजित 52वां मासिक अरदास महोत्सव व भव्य भजन संध्या का आयोजन अशोक अग्रवाल के निवास स्थान में श्रद्धा और भक्तिभाव के मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना से हुआ। आचार्य अनिल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर यजमान के रूप में विकास अग्रवाल व उनकी धर्मपत्नी उपस्थित थे। आयोजन स्थल पर बाबा श्याम के शीश का भव्य दरबार सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुतियां हुईं। इसी अवसर पर 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह महोत्सव का भी विधिवत विमोचन किया गया। आयोजकों ने जानकारी दी कि आगामी माह सावन के पावन अवसर पर मासिक कीर्तन शिव वाटिका में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.