Kodarma News: श्याम शरण में आजा रे अब बनेगा गरीब बेटियों की शादी का सहारा
कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर की धार्मिक संस्था श्याम शरण में आजा रे, ने स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने पर समाजसेवा के क्षेत्र में एक नई पहल की घोषणा की है। संस्था अब आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करेगी। सोमवार को सेवादारों की बैठक आयोजित कर योजना की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आर्थिक अभाव में किसी भी बेटी के सम्मानजनक विवाह में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। सेवादार रवि दाहिमा, प्रदीप कंदोई, संतोष लड्डा, संजय नरेडी, संजय पिलानिया, अविनाश कपसिमे, पप्पू सिंह ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 11 जरूरतमंद बेटियों के हाथ पीले कराने के संकल्प के साथ की जाएगी। बैठक में इस अभियान की सफलता को लेकर संजय अग्रवाल, अरविंद चौधरी, विवेक सहल, मनोज पिलानिया, दीपेश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.