Kodarma News: शौच के लिए घर से निकली महिला लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन
कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के धुमाडीह गांव से 30 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला की पहचान गांव निवासी गुड़िया देवी (30) के रूप में हुई है। इस संबंध में महिला के पति जितेंद्र दास ने नवलशाही थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर पुलिस से पत्नी की तलाश करने की गुहार लगाई है। आवेदन में जितेंद्र दास ने बताया है कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी पत्नी गुड़िया देवी घर में बच्चों को छोड़कर शौच के लिए बाहर निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर भी तलाश की गई, लेकिन महिला का कहीं कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद पति ने पुलिस को आवेदन देकर लापता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.