कोडरमा, सितम्बर 14 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही व्रती महिलाएं उपवास पर रही। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: हरितालिका तीज: सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, की अखंड सौभाग्य की कामनाव्रत का आयोजन शाम ढलते ही सोलह शृंगार कर महिलाओं ने घरों और मंदिरों में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के दौरान महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। हरितालिका तीज की धार्मिक परंपरा के अनुसार कई महिलाओं ने बालू से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा तैयार कर पूजा की। पूजा स्थल पर कलश स्थापित कर भगवान गणेश सहित शिव-पार्वती का आह्वान किया गया। इसके बाद पुष्प, बेलपत्र, फल, मिठाई और...