कोडरमा, नवम्बर 24 -- Kodarma News: डोमचांच, हमारे प्रतिनिधि। छठ महापर्व के अवसर पर डोमचांच के ऐतिहासिक शिवसागर तालाब परिसर में आयोजित आठ दिवसीय मेले का रविवार रात समापन हो गया। सोमवार को पंडाल में स्थापित भगवान भास्कर की प्रतिमा का विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान भास्कर को विदाई दी। विसर्जन के दौरान पूरा क्षेत्र जय छठी मइया और जय सूर्य भगवान के जयकारों से गूंज उठा। मेले के अंतिम दिन रविवार को श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। दो दिनों तक हुई बारिश के कारण शुरुआती दिनों में मेले की रौनक प्रभावित हुई थी, लेकिन अंतिम दिन मौसम में सुधार होने के बाद बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे। डोमचांच के अलावा आसपास के गांवों और दूर-दराज ...