कोडरमा, नवम्बर 16 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। ऐतिहासिक शिवसागर तालाब परिसर में छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित आठ दिवसीय मेले का उद्घाटन नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा, थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार और मेला समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और लोक परंपरा का प्रतीक है। इस पर्व में डूबते और उगते दोनों सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इसके पीछे समाज के लिए महत्वपूर्ण संदेश छिपा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उगते सूर्य के साथ डूबते सूर्य को भी समान सम्मान दिया जाता है, उसी तरह जीवन में माता-पिता के वृद्ध होने पर भी उन्हें पूरा सम्मान और सेवा मिलनी चाहिए। बुजुर्गों की उपेक्षा नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: उदीयमान सूर्य को...