कोडरमा, सितम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा। झामुमो नेत्री सह कोडरमा जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने चिगलाबर निवासी संजय दास की माताजी तथा ताराटांड़, झुमरी तिलैया निवासी अधिवक्ता राजेय कुमार वर्मा की पत्नी के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान परिजनों के आकस्मिक निधन पर उन्होंने मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवारों को ढांढस भी बंधाया। इस मौके पर शालिनी गुप्ता ने कहा गया कि इस दुःख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। यह भी पढ़ें- Kodarma News: झामुमो नेताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

ह...