Kodarma News: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोडरमा, अगस्त 7 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने एवं शादी का झांसा देने के आरोप में जयनगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में नाबालिग के पिता ने जयनगर थाना में आवेदन देकर कलाली रोड निवासी सुरेंद्र शर्मा के पुत्र पीयूष कुमार 20 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनकी नाबालिग पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को डुमरी स्थित रेलवे फाटक के समीप ग्रामीणों ने युवक और नाबालिग लड़की को पकड़ लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों के परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.