कोडरमा, जुलाई 5 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया/कोडरमा, हिटी। झुमरी तिलैया थाना के झरनाकुंड क्षेत्र में रविवार को ग्रामीणों द्वार हाथी देखे जाने की सूचना मिलने पर देर शाम वन विभाग की टीम झरनाकुंड क्षेत्र में पहुंची। वनरक्षी दुर्गा प्रसाद ने बताया कि रेंज ऑफिसर रामबाबू के निर्देश पर वन विभाग की टीम हाथियों को वन क्षेत्र में भगाने के लिए पहुंची है। उन्होंने कहा कि पूर्व में दूसरे क्षेत्र में दो हाथियों के साथ एक बच्चा हाथी देखा गया था। वहीं हाथी व बच्चा इस क्षेत्र में भी नजर आया है, जिसे जंगल क्षेत्र भगाने का प्रयास किया जा रहा है।झुमरी तिलैया शहर के घनी आबादी से सटे झरनाकुंड जंगल में हाथियों को देखे जाने का दावा स्थानीय लोग कर रहे हैं। बता दें झुमरी तिलैया के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर दो से पांच तक घनी आबादी का क्षेत्र है। यह इलाका झरन...