कोडरमा, सितम्बर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर से लेकर गांवों तक में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। दूसरी ओर, जिले और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार व स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से लगातार नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद शहर से लेकर इलाकों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगती नजर नहीं आ रही है। कोडरमा स्टेशन के पास सड़क किनारे संचालित कुछ फास्ट फूड की दुकानों तक में महुआ शराब की बिक्री किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ दुकानों पर महुआ के साथ अंग्रेजी शराब भी उपलब्ध कराए जाने की बात कही जा रही है।

अवैध शराब की बिक्री पर चर्चा खासकर रोड के किनारे अवैध शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा है। आरोप है कि सड़क किनारे और आसपास की दुकानों में शराब की बिक्री का कारोबार खुलेआम चल रहा है। ...