कोडरमा, जुलाई 23 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर से निकलने वाले कचरे का निपटारा करने में कोडरमा जिले के तीनों निकायों के अधिकारी पूरी तरह से फेल साबित हो रहे हैं। झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत के अधिकारी कई साल से कचरा निस्तारण केंद्र बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। एक चंदरोडीह में कचरा निस्तारण केंद्र बना भी तो उसकी हालत किसी से छिपी नहीं रही। वहां कचरे का निस्तारण हो या नहीं हो, मगर प्लांट के नाम पर कई अधिकारी लाल हो गए। बायो-रेमिडिएशन तकनीक से कचरे का निपटारा करने की योजना भी अधर में है। इस तकनीक का मसौदा कहने को हर बार तैयार किया गया था। मगर अभी तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। नगर निकाय बनने से लेकर अब तक नालियों का कचरा और प्लास्टिक थैले पर उपयोग पर रोक का अभियान भी नाकाम ही रहा है। वैसे, नगर परि...