Kodarma News: शहर में एक तरफ से हटाया अतिक्रमण, दूसरी ओर सजी दुकानें
कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद द्वारा शनिवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान झुमरी तिलैया स्टेशन रोड, झंडा चौक, ओवरब्रिज समेत पूर्णिमा टॉकिज तक चलाया गया। मगर अफसरों के जाते ही दुकानें पहले की तरह फिर से सज गई। इसपर शहर के लोगों ने नगर परिषद के अफसरों द्वारा की गई इस कार्रवाई को महज खानापूर्ति बताया। लोगों ने कहा कि इस तरह के अतिक्रमण हटाओ अभियान का कोई औचित्य ही नहीं है।
अभियान में सामान जब्त, आगे भी कार्रवाई की बात इधर, सड़क का अतिक्रमण कर फुटपाथ पर बेचने वाले फुटकर दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। अभियान में शामिल कर्मियों ने बताया कि यह अभियान नगर परिषद अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर चलाया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार इस तरह का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.