Kodarma News: शहर के झंडा चौक पर लगा रहा जाम, दिनभर सक्रिय रही पुलिस
कोडरमा, नवम्बर 1 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया शहर के प्रमुख चौराहा झंडा चौक पर रविवार को प्रशासन की सक्रियता से झंडा चौक पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम जाम लगा। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे शहर के झंडा चौक पर बड़ा जाम लग गया। सूचना के बाद तिलैया थाना के इंस्पेक्टर विनय कुमार ने मोर्चा संभालते हुए झंडा चौक से आगे जाने वाले रास्ते पर डिवाइडर की व्यवस्था कराई। पुलिस जवानों की मुस्तैदी और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के कारण रविवार को शहर में जाम की समस्या काफी हद तक नियंत्रित रही। आपको बताते चलें कि आमतौर पर झंडा चौक पर वाहनों के दबाव और अव्यवस्थित आवागमन के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन रविवार को लोगों को अन्य दिनों की अपेक्षा काफी राहत मिली। प्रशासन की इस पहल की लोगों ने सराहना की। शहर के लोगों का कहना है कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.