कोडरमा, सितम्बर 6 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। बारिश थमने के बाद भी शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण शहरी क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। झुमरीतिलैया के भादोडीह, रामनगर और वैशाली प्रेस गली के अलावा अन्य मुहल्लों में अभी भी कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे स्थानीय लोगों में डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ गयी है। शहर के विभिन्न मोहल्लों और निचले इलाकों में बारिश का पानी अब भी जमा है। कई स्थानों पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जमा पानी में मच्छरों के पनपने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोग डेंगू-मलेरिया के फैलने को लेकर चिंतित हैं।

स्थानीय लोगों की चिंताएँ स्थानीय ...