Kodarma News: शहर के जर्जर भवनों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग
कोडरमा, सितम्बर 9 -- Kodarma News: कोडरमा। झुमरी तिलैया के गुरुद्वारा रोड निवासी सुमन सोनकर ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शहर में स्थित पुराने और जर्जर भवनों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि दिल्ली में पुराने एवं जर्जर भवन में हुए हादसे में कई लोगों की जान चली गई। ऐसी घटनाओं से सबक लेते हुए झुमरी तिलैया शहर में भी पुराने और जर्जर भवनों का सर्वे कर उन्हें चिन्हित किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने उपायुक्त से मामले को गंभीरता से लेते हुए जर्जर भवनों को चिन्हित कराने तथा संबंधित भवन मालिकों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण पर प्रहार यह भी पढ़ें- सत्य निकेतन हादसे से सबक; गुरुग्राम में भी अवैध-जर्जर इमारतों का होगा सर्वे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.