Kodarma News: शहरी क्षेत्र में मीट-मछली की दुकानों के लिए एनओसी लेना अनिवार्य
कोडरमा, सितम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया शहरी क्षेत्र में अब बिना एनओसी के मीट-मछली की दुकानें नहीं चलेंगी। शहरी नगर निकाय क्षेत्र में अब अगर कोई व्यक्ति मांस की दुकान, स्टोरेज या बिक्री का काम करना चाहता है तो उसे नगर परिषद से एनओसी लेना अनिवार्य होगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की साफ-सफाई के नियम और बूचड़खाने के नियमों का पालन करना होगा। आवेदन के लिए 100 रुपए प्रोसेसिंग फीस नगर निकाय को देनी होगी। सभी नगर निकायों के लिए यह आदेश जारी कर दिया गया है। मीट-मछली की दुकान, प्रोसेसिंग यूनिट, बिक्री और स्टॉरेज के लिए भी नगर निगम से एनओसी लेना अनिवार्य है। आवेदन के बाद नगर परिषद की एक निरीक्षण टीम मौके पर जाकर जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद ही एनओसी पर फैसला होगा। एनओसी सिर्फ उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.