Kodarma News: शहरी क्षेत्र तक पहुंचे हाथी, वन विभाग ने जंगल में खदेड़ा
कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले ग्रामीण इलाकों तक सीमित हाथियों का मूवमेंट अब शहरी क्षेत्र तक पहुंच गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार देर रात कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के कोलटेक्स के समीप जंगली हाथियों का एक झुंड पहुंच गया। हाथियों ने लख्खीबागी निवासी रंजीत सिंह की बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया तथा एक झोपड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथियों को ताराघाटी जंगल की ओर खदेड़ दिया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: शहर से सटे झरनाकुंड इलाके में पहुंचे हाथी, वन विभाग की टीम सक्रिय विभागीय अधिकारियों के अनुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.