कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान शराब बेचने और पिलानेवाले होटल-ढाबों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया। मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर रोक लगाने और पूर्व की बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने औषधि निरीक्षक कोडरमा को नियमित रूप से दवा दुकानों का निरीक्षण करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्धारित 250 मीटर एवं 500 मीटर की दूरी पर स्थित होटलों और ढाबों में अवैध ...