Kodarma News: शरद पूर्णिमा पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व कन्या पूजन
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया । श्री मां दुर्गा महिला सेवा समिति की ओर से शरद पूर्णिमा के पर पंजाबी धर्मशाला, गुरुद्वारा रोड में जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे मां दुर्गा के पूजन के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गजेंद्र कटारिया व स्वाति कटारिया ने विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया तथा उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री मां दुर्गा महिला सेवा समिति की ओर से आयोजित इस 16वें महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सेवा, श्रद्धा और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मां भगवती के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.