कोडरमा, नवम्बर 8 -- Kodarma News: शतरंज प्रतियोगिता में ग्रिजली और सेंट जेवियर्स अव्वल कोडरमा, हिन्दुस्तान टीमअसनाबाद स्थित चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल में द्वितीय कोडरमा जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।बालक वर्ग में ग्रिजली विद्यालय ने मारी बाजीप्रतियोगिता के परिणाम में बालक वर्ग में ग्रिजली विद्यालय, तिलैया डैम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, ग्रिजली पब्लिक स्कूल दूसरे और सेंट जेवियर्स स्कूल, केटीपीएस तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में सेंट जेवियर्स स्कूल, केटीपीएस ने ...