Kodarma News: विश्व साक्षरता दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कोडरमा, सितम्बर 10 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो में विद्यार्थियों के बीच उत्कृष्ट पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वर्ग छह के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मानव कुमार ने प्रथम, आरवी कुमार ने द्वितीय तथा आलिया खातून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सकलदेव राम ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पढ़ाई के साथ-साथ कला और रचनात्मक गतिविधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.