Kodarma News: विश्व आदिवासी दिवस विशेष: जंगल में जिंदगी, सुविधाओं से दूर हैं आदिवासी टोले
कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस पर जहां आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान, संस्कृति और विकास की चर्चा होती है, वहीं डोमचांच प्रखंड के जंगल और पहाड़ी क्षेत्रों में बसे कई आदिवासी टोले आज भी बुनियादी सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं। विकास की मुख्यधारा से दूर इन बस्तियों में बिजली, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। जंगल के बीच बसे इन परिवारों की जिंदगी आज भी प्राकृतिक संसाधनों के भरोसे चल रही है। प्रखंड के कई जंगली और पहाड़ी इलाकों में बसे आदिवासी टोलों में नियमित पेयजल की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों को नदी, चुआं और अन्य प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाकर अपनी जरूरतें पूरी करनी पड़ती हैं। गर्मी के दिनों में जब जलस्रोत सूखने लगते हैं या उनमें पानी कम हो जाता है, तब ग्रामीणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.