कोडरमा, अगस्त 9 -- Kodarma News: कोडरमा, झुमरीतिलैया। हिन्दुस्तान टीम झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में 8 और 9 अगस्त को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पात्र नागरिकों के लिए फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरने एवं जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यह भी पढ़ें- Chatra News: प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का आयोजननिरीक्षण का आयोजन इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने शनिवार को झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के पथ निर्माण विभाग, कोडरमा के समीप स्थित तीन मतदान केंद्रों और गांधी उच्च विद्यालय परिसर स्थित दो मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा फॉर्म-6 और फॉर्म-8 प्राप्त करने...