कोडरमा, जुलाई 9 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। गायत्री चेतना केंद्र, डोमचांच में आयोजित चार दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा का समापन गुरुवार को विराट दीप महायज्ञ, नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ और विभिन्न संस्कारों के साथ श्रद्धा व भक्ति के वातावरण में हुआ। समापन समारोह में डोमचांच सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी अधिक रही कि मंदिर परिसर छोटा पड़ गया और सैकड़ों लोगों ने बाहर बैठकर कथा का श्रवण किया। कथा वाचक नकुल देव प्रसाद ने भगवान के दशावतार की व्याख्या करते हुए कहा कि जब अधर्म और संकट चरम पर पहुंच जाते हैं, तब भगवान स्वयं अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। उन्होंने कहा कि आज परिवार बिखर रहे हैं, मानवीय संवेदनाएं कमजोर हो रही हैं और प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के कारण बाढ़, सूखा, भूकंप ज...