Kodarma News: विभिन्न मांगों को लेकर पदाधिकारियों व ग्राम विकास समिति की बैठक
कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। ग्राम विकास समिति, भोंडो के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 24 अगस्त को घोषित अंचल कार्यालय चंदवारा के समक्ष धरना प्रदर्शन को लेकर गुरुवार की शाम कोडरमा डीएसई व चंदवारा सीओ अशेाक कुमार भारती की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक स्कूल परिसर में हुई।
बैठक का उद्देश्य बैठक में ग्रामीणों की मांगों में सरकारी विद्यालय के स्थानांतरण के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने, सरकारी गैर मजरुआ जमीन पर हुए अतिक्रमण हटाने, पूर्वजों द्वारा स्थापित देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों की जमीन पर अतिक्रमण हटाने व घेराबंदी की मांग शामिल हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उपरोक्त मांगों को लेकर पिछले चार-पांच वर्षों से संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन देते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला, जिसके कारण धरना प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.