Kodarma News: विधिक जागरुकता शिविर में साइबर अपराध और नशाखोरी से बचाव की दी गई जानकारी
कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में मंगलवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर मरकच्चो प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत भवन में मंगलवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार उपस्थित थे। शिविर को संबोधित करते हुए सचिव गौतम कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। कहा कि नशाखोरी एक गंभीर सामाजिक एवं कानूनी समस्या है। इससे व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान पहुंचता है तथा उसका सर्वांगीण विकास बाधित होता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.