कोडरमा, अगस्त 25 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड के भोंडो में साईं जागृति क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य उदघाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। ​समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि युवाओं के बीच फुटबॉल खेल की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। खेल न केवल हमें शारीरिक, बल्कि मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। साथ हीं अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी सिखाता है। ​कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने विधायक के समक्ष खेल मैदान की बाउंड्रीवॉल कराने व सरकारी विद्यालय का स्थल परिवर्तन कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Simdega News: खेल युवाओं में अनुशासन और नेतृत...