कोडरमा, जुलाई 27 -- Kodarma News: डोमचांच निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत बच्छेडीह पंचायत भवन के समीप सोमवार को नए उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास विधायक डॉ. नीरा यादव और जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उप स्वास्थ्य केंद्र भवन बन जाने से बच्छेडीह और आसपास के गांवों के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में बच्छेडीह मुखिया बीना देवी, मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव, खरखार मुखिया प्रतिनिधि पिंटू यादव, संवेदक दिवाकर भारती, किशोर यादव, वीरेंद्र यादव, हरदेव साव, नंदकिशोर भारती, परमेश्वर यादव, कमलेश ठ...