Kodarma News: विधायक निधि से बने शौचालय को तोड़ने पर विवाद, एक ही जगह दो नए निर्माण के टेंडर पर सवाल
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि । डोमचांच नगर पंचायत में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक शौचालय को ध्वस्त करने और उसी स्थल के आसपास दो नए शौचालयों के निर्माण के लिए टेंडर निकाले जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय लोगों ने पुराने शौचालय को उपयोग के लायक बताते हुए इसे तोड़े जाने पर सवाल उठाए हैं। वहीं, दोनों प्रस्तावित योजनाओं के स्थल, निर्माण लागत और पीडब्ल्यूडी की जमीन पर निर्माण को लेकर भी जांच की मांग की जा रही है। नगर पंचायत के उपाध्यक्ष आदर्श कुमार पंकज ने शौचालय को जर्जर बताते हुए जनहित में तोड़े जाने की बात कही है। मामला दक्षिणी पंचायत में टेम्पू स्टैंड के पास स्थित सामुदायिक शौचालय से जुड़ा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसका निर्माण वर्ष 2018-19 के आसपास विधायक निधि से कराया गया था। लोगों का दावा है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.