Kodarma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने 1.10 करोड़ की स्वास्थ्य योजनाओं का किया शिलान्यास
कोडरमा, अगस्त 29 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने शनिवार को सतगावां प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 1.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले दो उप-स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास किया। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा दिवंगत भाजपा नेता के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। विधायक डॉ. नीरा यादव ने नावाडीह और टेहरो गांव में नए उप-स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण का शिलान्यास किया। दोनों केंद्रों का निर्माण 55-55 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस तरह दोनों योजनाओं पर कुल एक करोड़ 10 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बाद खूंटा स्थित वेंकटेश हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें स्थानीय एवं संगठनात्मक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.