कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड के ग्राम घंघरी में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने के कारण पिछले कई दिनों से घंघरी गांव में अंधेरा छाया हुआ था। विधायक अमित कुमार यादव की पहाड़ पर गांव में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव रोशन हो गया और घरों में बिजली जलने लगी। इसके पहले लोगों को मोबाइल चार्ज करने में भी परेशानी हो रही थी। विधायक की इस पहाड़ पर मनोज सिंह, छोटेलाल सिंह, अवित सिंह, परमानंद गिरि शशि कुमार पांडे सहित ग्रामीणों ने विधायक को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...