कोडरमा, नवम्बर 14 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर खरना के मौके पर शनिवार को समाजसेवी सह व्यवसायी विकास सेठ की ओर से श्रद्धालुओं के बीच मात्र 10 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध का वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने कुल 430 लीटर दूध बांटा गया। सस्ती दर पर दूध उपलब्ध कराने की सूचना पर दूध लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उनके प्रतिष्ठान कन्हैया कॉन्फैक्शनर के पास जुटी। खास बात यह रही कि प्रतिष्ठान पर पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को उनकी जरूरत और सुविधा के अनुसार दूध उपलब्ध कराया गया। इस पहल से छठ पूजा की तैयारी कर रहे लोगों को काफी राहत मिली। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कागलनगर सोनारी में सेवा समिति द्वारा 201 छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क गन्नों का वितरण मौके पर विकास सेठ, सारांश सेठ, प...