Kodarma News: वार्ड पार्षद के साथ मारपीट, थाना में आवेदन
कोडरमा, अक्टूबर 6 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 के पार्षद अजीत बरनवाल ने कोडरमा थाना में आवेदन देकर अपने साथ मारपीट किए जाने की शिकायत की है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि जबरन चंदा लिए जाने के मामले को लेकर अभिषेक सिंह पिता वीरेंद्र सिंह, राजा सिंह पिता त्रिवेणी सिंह, मुकुल सिंह पिता स्वर्गीय महेश सिंह समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में उनका सिर फट गया और छाती में भी गंभीर चोट आई है। इस संबंध में कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.